पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशा मुक्ति के लिए निकाली जागरूकता रैली

नशा मुक्ति के लिए निकाली जागरूकता रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा ने नशा मुक्ति नशे से होने वाली बुराइयों नशे के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए विद्यालय से पूरे गांव में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 500 बच्चों व सभी प्राध्यापक अध्यापकों ने भाग लिया। एक समारोह में छात्रों को प्राचार्य संजय चौधरी ने नशे से होने वाली बुराइयों के बारे में बताया। नोडल अधिकारी राकेश मोर के दिशा निर्देश में एक भव्य रैली का आयोजन किया जिसमें छात्र नशा छोड़ने के लिए नशे से होने वाली बुराइयों के बारे में नारे लगाते हुए पूरे गांव में गलियों में भ्रमण किया छात्र-छात्राएं अपने हाथों में बैनर लिए हुए थे और नशा से होने वाली बुराइयों के स्लोगन इन्होंने अपने हाथों में तख्ती में लिखे हुए थे।

खबरें और भी हैं...