पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अगर सरकार अपनी दमनकारी नीतियों को बंद नहीं करेगी तो होगी आरपार की लड़ाई : जगदीश

अगर सरकार अपनी दमनकारी नीतियों को बंद नहीं करेगी तो होगी आरपार की लड़ाई : जगदीश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | निरंतर हड़ताल के चलते नगर परिषद कर्मचारी संघ व हरियाणा अग्निशमन कर्मचारियों ने हड़ताल की अध्यक्षता नगर परिषद संघ प्रधान जगदीश ने और संचालन विनोद ने किया। राज्य कमेटी के आह्वान पर नगर परिषद से अपोलो चौक होते हुए बस स्टैंड तक तानाशाही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सर्व कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन के माध्यम से आह्वान किया कि अगर सरकार अपनी दमनकारी नीतियों से बाज नहीं आई तो आने वाले समय में सर्व कर्मचारी संघ व नगरपालिका संघ सरकार के साथ आरपार की लड़ाई लड़ेगा। घर-घर जाकर आम जन को सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराएगा जाएगा। जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना ही पड़ेगा।

इनेलो के राज्य उपप्रधान भगवानदास गर्ग व बलदेव वाल्मीकि अपनी टीम समेत धरना स्थल पर पहुंचकर हड़ताल का समर्थन किया। आदि आम्बेडकर आंदोलन की पूरी टीम ने प्रधान विनोद डूमरखा की अगुवाई में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। इस अवसर पर विनोद ड्राइवर, बलजीत फायरमैन, राजाराम, विनोद फायरमैन, कमलजीत ड्राइवर, सत्यवान नैन, राजाराम फायरमैन, जयभगवान, सोहनलाल, प्रवीण, फूलसिंह, रामनिवास, संजीत कौर, कमलेश, इंद्रा, किताबो मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...