नरवाना | कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी विद्या रानी दनोदा ने कहा कि कर्नाटक चुनावों के पूर्ण घटनाक्रम से लोकतंत्र की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी मनमानी करके लोकतंत्र का गला घोंटना चाहती थी। लेकिन येद्दियुरप्पा अपना बहुमत साबित नहीं कर पाए, जिससे लोकतंत्र की जीत हुई है। दनोदा ने कहा कि जिस तानाशाही के साथ भाजपा कर्नाटक में सरकार बनाना चाहती थी उससे देश में भाजपा सरकार की किरकिरी हुई है। दनोदा ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए भी काफी हथकंडे अपनाए लेकिन वह कामयाब नहीं हुई।