पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता अभियान चलाएगा युवा मोर्चा,पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे प्रभारी

स्वच्छता अभियान चलाएगा युवा मोर्चा,पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे प्रभारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छता अभियान चलाएगा युवा मोर्चा,पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे प्रभारी

भास्कर संवाददाता|शिवपुरी

स्वच्छ भारत अभियान के तहत संपूर्ण भारत में18 अप्रैल को स्वच्छ भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिये पूर्व विधायक पोहरी नरेन्द्र बिरथरे को जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने सभी मंडल अध्यक्ष से आग्रह किया है कि आगामी 18 अप्रैल को सभी कार्यकर्ता स्वच्छ भारत पर्व में जिला प्रभारी का सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। स्वच्छ भारत पर्व हेतु युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल में प्रभारी नियुक्त किये गए है जिसमे करैरा प्रतीक शर्मा,नरवर हेमंत शर्मा,दिनारा जीतू गोड़, बैराड़ सतीश भार्गव, सतनवाड़ा सौरभ बिरथरे,खोड़ बादाम ओझा,शिवपुरी आशीष विंदल,ग्रामीण सुनील यादव,पिछोर किशन यादव,खनियाधाना मुकेश राय, बामोरकलां उत्तम नीखरा, कोलारस अजय रघुवंशी, रन्नौद प्रदीप धाकड़,बदरवास लव अग्रवाल,पोहरी संजय कुशवाह को नियुक्त किया है।

खबरें और भी हैं...