पहली बार आईं जशोदा बेन से भाजपा नेताओं ने बनाई दूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प|ी जशोदा बेन बुधवार को पहली बार शहर आईं। करीब एक घंटे के प्रवास के दौरान वे जिला पंचायत अध्यक्ष के घर भी पहुंची, जहां उन्होंने नाश्ता लिया। इस दौरान भाजपा के जिला संगठन के नेताओं ने उनसे दूरी ही बनाए रखीं। सर्किट हाउस में करीब आधा घंटे विश्राम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सलूजा और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरि सिंह यादव ही उनका स्वागत करने पहुंचे। प्रशासनिक स्तर पर उनके लिए कोई प्रोटोकॉल भी नहीं था, न ही उनकी गाड़ी के आगे फालो वाहन ही दिखाई दिया। हां उनके साथ गुजरात पुलिस के तीन सुरक्षाकर्मी थे, जो वहां के मेहसाणा जिले से उनके साथ आए थे। जसोदा बेन के साथ उनकी बहन सरोज बेन भी थीं।
सर्किट हाउस में उनका स्वागत करने वालों में ज्यादातर साहू समाज संगठन के पदाधिकारी ही शामिल थे। राजस्थान और मप्र में उनके कार्यक्रमों का संयोजन करने वाले ओम प्रकाश नरवरिया ने बताया कि जसोदा बेन राजगढ़ के करैली में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत करने जा रही हैं। रास्ते में उन्होंने राघौगढ़ के एक परिवार में लंच लिया, जो श्री नरवरिया का ससुराल बताया जाता है।
मीडिया से चर्चा नहीं की : जसोदा बेन ने मीडिया से कोई चर्चा नहीं की। उनके पीए श्री नरवरिया ने बताया कि वे न तो हिंदी समझती हैं न ही बोल पाती हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प|ी जसोदा बेन का स्वागत करते लोग।
एसडीएम भी थे, लेकिन वे कलेक्टर के लिए आए थे
प्रशासनिक स्तर पर पीएम की प|ी के लिए कोई प्रोटोकॉल नहीं था। उस समय सर्किट हाउस में एसडीएम मौजूद थे, लेकिन स्वागत सत्कार के दौर से उन्होंने भी दूरी बनाए रखी। एसडीएम की मौजूदगी भी इसलिए थी, क्योंकि उसी दौरान वहां नवागत कलेक्टर बी विजय दत्ता पहुंचने वाले थे। बताया जाता है कि कलेक्टर पहुंच भी गए थे, लेकिन एसडीएम उन्हें बीस भुजा देवी के दर्शन के लिए ले गए। दो-तीन अन्य अधिकारी समाज संगठन से जुड़ाव के चलते ही आए थे।