शराब पीने पैसे न देने पर की मारपीट
शिवपुरी | नरवर थाना क्षेत्र के निजामपुर में दो आरोपियों ने फरियादी जितेंद्र कुशवाह से शराब के लिए पैसे मांगे और न देने पर उसकी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। नरवर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में फरियादी जितेंद्र कुशवाह ने बताया कि दोपहर में 12.30 बजे जब वह टैक्सी द्वारा निजामपुर से गुजर रहा था तो आरोपी टिंकी राजपूत और शांतिलाल बाथम निवासी निजामपुर ने उससे शराब पीने पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो दोनों आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए उसकी मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसकी टैक्सी के कांच भी फोड़ दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।