प्रवचन..मैं तो गोवर्धन को जाऊं मेरे वीर, ना माने मेरो...
नरवर| मैं तो गोवर्धन को जाऊ मेरे वीर ना माने मेरो मनुआ भजन पर कथा सुनने आई महिलाओं ने नृत्य किया। मगरौनी के बाबा पूरनदास की कुटिया पर चल रही भागवत सप्ताह में कथा का वाचन करते हुए कहा कि भागवत कथा एक कथा नहीं है यह वो ग्रंथ है,जिसके सुनने मात्र से मनुष्य के सारे पापों का नाश हो जाता है। आचार्य जगदीश शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को भगवान की भक्ति करने के लिये किसी मंदिर मे जाने की जरूरत नहीं है, भक्ति करने के लिये मात्र भगवान को सच्चे मन एवं नाम लेने से भगवान खुश हो जाते है।