नरवर| मगरौनी के बाबा पूरनदास की कुटिया पर चल रही भागवत सप्ताह में कथा का वाचन करते हुए कहा कि भागवत कथा एक कथा नहीं है यह वो ग्रंथ है,जिसके सुनने मात्र से मनुष्य के सारे पापों का नाश हो जाता है। आचार्य जगदीश शास्त्री ने कहा कि कथा के दौरान भागवत में वर्णित कई कथानकों को प्रस्तुत किया गया। लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि जैसा कर्म करेंगे वैसा ही फल मिलेगा इसलिए जो बोएगा वही काटेगा इस ध्येय वाक्य को अपने जीवन का अहम हिस्सा बना लें।कथा आयोजनकर्ता सत्यवती -लाखनसिंह परिहार के परिवार द्वारा आयोजित कराई जा रही है।