शिवपुरी| नरवर थाना क्षेत्र के नरवर तिराहे से पुलिस ने एक युवक को हाथ भट्टी से बनी अवैध 6 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि मुखबिर से सूचना मिली कि नरवर तिहार क्षेत्र में एक युवक जहरीली शराब बेच रहा है। तभी मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी कमलेश पुत्र कल्लू बाथम 25 साल नि0 वार्ड नं 12 नरवर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने पकड़ी गई शराब की कीमत 600 रुपए बताई गई है।