- Hindi News
- National
- बारात ले जा रही स्कूल बस को पकड़ा, बसों की छतों पर बैठे मिले यात्री, 3.50 लाख का जुर्माना
बारात ले जा रही स्कूल बस को पकड़ा, बसों की छतों पर बैठे मिले यात्री, 3.50 लाख का जुर्माना
आरटीओ ने 15 दिन में जिले भर में चैकिंग की, 50 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई
भास्कर संवाददाता | शिवपुरी
नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों के खिलाफ जिला परिवहन अधिकारी ने धरपकड़ कार्रवाई कर की है। जिले में 1 मई से 15 मई तक चले इस अभियान के दौरान 50 से अधिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान 3 लाख 50 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया है। जबकि अन्य वाहनों पर कार्रवाई के लिए जब्त कर अलग अलग थानों में रखा गया है। एक स्कूल बस को बारात ले जाते हुए पकड़ा गया। अधिकतर यात्री बसों की छतों पर यात्रियों को सफर कराते हुए पकड़ा गया है।
जिला परिवहन अधिकारी शिवपुरी विक्रमजीत सिंह कंग ने मंगलवार को नरवर क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान चार से पांच वाहनों पर कार्रवाई की है। जिसमें ऑटो व अन्य गाड़ियां शामिल हैं। जबकि इससे पहले जिले के अलग अलग क्षेत्र में 1 से 14 मई तक वाहनों की धरपकड़ की गई। इस दौरान पोहरी रोड पर अंबेश पब्लिक स्कूल की बस में बारात ले जाई जा रही थी। इसी तरह अन्य बसों की छतों पर यात्री बैठे हुए मिले। यह अभियान 15 दिन तक चलाया गया है जिसमें पचास से अधिक वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 3 लाख 50 हजार रुपए से ज्यादा राशि वसूली गई है। आरटीओ द्वारा की गई इस कार्रवाई में कागज उपलब्ध नहीं होने की वजह से कुछ वाहनों को जब्त कर जिले के संबंधितों थानों में रखा गया है।