22 को जनपद पंचायत पोहरी में स्वरोजगार सम्मेलन
22 को जनपद पंचायत पोहरी में स्वरोजगार सम्मेलन
भास्कर संवाददाता| पोहरी
जनपद स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन 22 मई को जनपद पंचायत सभाकक्ष पोहरी में, 24 मई को बदरवास, 25 मई को नरवर, 29 मई को करैरा,31मई को खनियांधाना,2 जून को कोलारस,5 जून को शिवपुरी और 7 जून को पिछोर में आयोजित किए गए है। इन सम्मेलनों में जिला अधिकारियों के साथ-साथ बैंकर्स और संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी जनप्रतिनिधि आदि भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन वाले दिन खंडस्तरीय बैंक समन्वय समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।