पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माल खरीदने के बाद पैसे नहीं दे रहा थोक व्यापारी, कार्रवाई की मांग

माल खरीदने के बाद पैसे नहीं दे रहा थोक व्यापारी, कार्रवाई की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | पिछोर नगर के छोटे गल्ले व्यापारियों ने नगर के ही एक थोक व्यापारी पर माल खरीदने के बाद पैसे नहीं देने के आरोप आधा दर्जन व्यापारियों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वाले व्यापारी संजय तिवारी, लखन गोस्वामी, अनिल भदौरिया, विनोद तिवारी, राजेंद्र लोधी ने पुलिस एसडीओपी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि आरोपी मुकेश साहू निवासी पिछोर जो कि थोक गल्ला व्यापारी है ने हम सभी छोटे व्यापारियों से गल्ला खरीदा गया और उसका पैसा हमें कई दिन बीत जाने के बाद भी नहीं दिया गया है। पुलिस ने उन्हें व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई कर जल्द पैसे दिलवाए जाने का आश्वासन दिया है।

करैरा एसडीएम पांडे ने संभाला पदभार

करैरा | एक सप्ताह से रिक्त पड़े एसडीएम के पद पर मंगलवार को वीपी पांडे ने आकर अपना पदभार संभाल लिया। जिला कलेक्टर तरुण राठी ने आदेश जारी कर श्री पांडे की पदस्थापना करैरा एसडीएम के रूप में की है। श्री पांडे हाल ही में जिला सीधी के चुरहट में एसडीएम के पद पर पदस्थ थे। जो 2014 बेच के अनुविभागीय अधिकारी है। यह राज्य प्रशासनिक सेवा से नियुक्त होकर कई जिलों में अपनी कुशल सेवाएं दे चुके है। वर्ष 2007 में ग्वालियर में अधीक्षक भू अभिलेख के पद पर भी रह चुके है। पदभार ग्रहण करने के बाद तहसील कार्यालय का अवलोकन किया व अभिभाषकों से भी मुलाकात की। पदभार के समय तहसीलदार आशा परमार, नायब तहसीलदार शैलेंद्र सिंह सेंगर, राजस्व निरीक्षक विनोद सोनी, राकेश गुप्ता, बंटी पटवारी सहित कार्यालय स्टाफ मौजूद था।

चांदनी को दिया लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र

करैरा | क्षेत्र की ग्राम पंचायत वडोरा और टीला में भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पवन लोधी, उपाध्यक्ष बसंता भार्गव, मोहन लोधी और मंडल मंत्री, दुर्ग सिहं लोधी आदि मौजूद थे। इस अवसर पर लाडली लक्ष्मी योजना के तहत चांदनी पुत्री माधो सिंह लोधी, पलक पुत्री चंदन सिहं लोधी को प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत .राम सिंह पुत्र रज्जू लोधी को भी सम्मानित किया गया।

अनदेखी| थेक व्यापारी बिना पंजीयन वाले किसानों से सस्ते दाम में फसल खरीदकर सरकारी मूल्य पर बेच रहे

किसानों की जगह उपार्जन खरीदी केंद्रों पर फसल बेच मुनाफा कमा रहे हैं व्यापारी

संतोष पाठक |नरवर

नरवर कृषि उपज मंडी में बने शासकीय खरीदी केंद्र पर किसानों की जगह थोक व्यापारी छोटे व बिना पंजीयन वाले किसानों से सस्ते दामों में फसल खरीदकर शासकीय रेट में बेच रहे हैं। जिससे न केवल शासन को नुकसान हो रहा है, बल्कि किसानों को भी शासन की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गौरतलब यह है कि व्यापारी अपने माल गोदामों से सीधे ट्रैक्टर ट्रॉलियों में फसल भरकर खरीदी केंद्र पर ले जा रहे हैं। जिसका खरीदी केंद्र प्रबंधक सहित उनके कर्मचारियों को मालूम होने के बाद भी वे इससे अनजान बने हुए है और व्यापारियों के माल को सरेआम सैंपल पास कर तुलाई की जा रही है। जिससे व्यापारी किसानों की जगह मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे शासन को बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। वहीं किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

धुआई मार्केट से भरे जाते हैं ट्रैक्टर : कृषि उपज मंडी में स्थित शासकीय खरीदी केंद्र के लिए नगर के थोक व्यापारियों द्वारा धुआई मार्केट सहित अन्य स्थानों पर स्थित अपने माल गोदामों से गेहूं,चना सहित अन्य फसलें ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर खरीदी पर सीधे पहुंचाई जा रही है। जिससे न केवल शासन को हानि हो रही है, बल्कि किसान मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।

फीडर सेपरेशन का काम जल्द हो: यादव

भास्कर संवाददाता | कोलारस

कोलारस के क्षेत्रीय विधायक महेंद्र यादव बिजली समस्या को लेकर बिजली कंपनी के महाप्रबंधक आरके अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों से मिलकर क्षेत्र की विद्युत समस्या समाधान के लिए चर्चा कर पत्र सौंपा। चर्चा के समय डिवीजन सेकंड के उप महाप्रबंधक सुबोध सिंह एवं सहायक मैंनेजर गौरव त्रिपाठी थे। श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र में फीडर सेपरेशन का कार्य शीघ्र कराया जाए। साथ ही क्षेत्र में जहां फीडर सेप्रेशन का कार्य हुआ है वह भी अधिकांश अपूर्ण पड़ा है। कहीं स्ट्रक्चर बना दिए हैं लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं रखे हैं। मेरे क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर हरिजन आदिवासी कालोनी के फुंके हुए पड़े है। उन्हें बदला जाए। पत्र में बताया कि इमलावदी में नया बीपीएल ट्रांसफार्मर रखे जाने, मड़वासा में जाटव मोहल्ला, गिंदोरा में जाटव मोहल्ला, किशनपुर आदिवासी कॉलोनी, सालौन के रेंटया मोहल्ला भीलों की बस्ती, तिलातिली जाटव मोहल्ला, कुदौनिया आदिवासी मोहल्ला, कुल्हाड़ी हरिजन मोहल्ला, सिन्नौदा लुखरया मोहल्ला में नए ट्रांसफार्मर रखे जाने, कूढ़ा आदिवासी कालोनी में ट्रांसफार्मर एवं नए पोल लगाए जाने, पारागढ़ सहराना बस्ती में ट्रांसफार्मर एवं पोल लगाए जाने, पारागढ़ शनीचरा मंदिर तक 3 किमी नई लाईन डाले जाने, डोंगरपुर आदिवासी कालोनी में 11 केवी लाईन एवं एलटी लाईन डाले जाने एवं बदरवास के पिपरौदा से बसाई 5 किमी नई लाईन डाले जाने का मांग पत्र सौंपा।

चारों धाम की यात्रा करने निकले यात्रियों का स्वागत कर किया रवाना

भास्कर संवाददाता | कोलारस

कोलारस नगर में गत दिवस चारोधाम की यात्रा करने निकले जत्थे की नागरिकों ने स्वागत कर उन्हें यात्रा पर रवाना किया गया है। जिसमें कई जनप्रतनिधियों द्वारा भी इन यात्रियों को माला पहना कर शुभ यात्रा होने की कामना की है। नगर ने यात्रा के लिए निकले जत्थे में समाजसेवी व कांग्रेस नेता रमेश कुशवाह, शिब्बू कुशवाह सहित आधा दर्जन यात्री चारो धाम की यात्रा को निकले हैं। इस अवसर पर यात्रियों के नजदीकी पर इष्टमित्रों द्वारा व जनप्रतिनिधि विधायक प्रतिनिधि ओपी भार्गव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, महामंत्री भगवत शर्मा, सत्तार खां, दिनेश मिश्रा, सफी काजी, रामनरेश कुशवाह, लक्ष्मण कुशवाह ने माला एवं श्रीफल भेंटकर शुभ यात्रा की कामना की। वहीं कोलारस विधायक महेंद्र यादव ने रमेश कुशवाह, शिब्बू सहित सभी चारोधाम यात्रियों से मुलाकात की।

माल गोदाम से ट्रैक्टर ट्रॉलियां भरकर सीधे पहुंच रही है खरीदी केंद्र, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

निगरानी अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

किसान अपनी उपज को आसानी से बेच सके व उनका अधिकारी उन्हें प्राप्त हो सके इसके लिए शासन द्वारा प्रत्येक खरीदी केंद्र पर शासन द्वारा तहसीलदार, एसडीएम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निगरानी रखने के लिए नियुक्त किया गया है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि किसी भी किसान को अपना उपार्जन बेचने की किसी भी तरह की परेशानी न हो और उनके स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति उनके हक को न छीने साथ ही उन्हें शासन द्वारा प्रदाय किए जाने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके। जिसके लिए शासन ने निगरानी के लिए सीनियर अफसरों को नियुक्त किया गया है। लेकिन ये अधिकारी अपनी जिम्मेदारी हो सही निर्वाहन नहीं कर रहे हैं।

खरीदी केंद्र कर्मचारी की मिली भगत से हो रही है खरीदी

कृषि उपज मंडी में बनाए गए खरीदी केंद्र पर व्यापारियों द्वारा अपनी उपज बेचने के मामले में जागरूक नागरिकों द्वारा नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाया है कि व्यापारियों द्वारा खरीदी केंद्र के अधिकारी- कर्मचारियों से मिली भगत कर खुलेआम किसानों की जगह व्यापारियों द्वारा अपनी उपज किसानों से खरीद कर बेची जा रही है। इसके बाद भी प्रशासन के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मैं फूड इंस्पेक्टर को बुलवाता हूं

खरीदी केंद्र पर यादि व्यापारी अपना माल बेच रहे हैं तो आप फोटो व वीडियो मुझे भेजो मैं फूड इंस्पेक्टर को बुलवा लेता हूं, फिर कार्रवाई की जाएगी। नवीन भारद्वाज, तहसीलदार नरवर

तो हम क्या करें

खरीदी केंद्रों पर नोडल अधिकारी, पटवारी, सचिव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी हैं, हम पंजीयन, आधार कार्ड लेते हैं इसके बाद भी कोई व्यापारी होता है तो हम क्या करें। वीरेंद्र जैन, प्रबंधक खरीदी केंद्र नरवर

खबरें और भी हैं...