पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर्थन मूल्य पर व्यापारी ने बेचा गेहूं तहसीलदार वीडियो की करेंगे जांच

समर्थन मूल्य पर व्यापारी ने बेचा गेहूं तहसीलदार - वीडियो की करेंगे जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोसाइटी प्रबंधक और व्यापारियों के बीच मिलीभगत का आरोप

भास्कर संवाददाता |शिवपुरी

जिले की कृषि उपज मंडी नरवर में किसानों का गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए उपार्जन केन्द्र बनाया गया है। एक व्यापारी ने अपने गोदाम से गेहूं लोड कराकर उपार्जन केन्द्र पर बेच दिया। इस मामले में नरवर तहसीलदार ने अभी तक जांच नहीं की है।

किसान के नाम पर व्यापारी द्वारा समर्थन मूल्य पर यह गेहूं उपार्जन केन्द्र पर कुछ दिन पूर्व बेचा गया है। कुछ लोगों ने फोटो खींचकर फर्जीवाड़ा उजागर किया है। जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली में गोदाम से माल लोड किया जा रहा है और उसी ट्रैक्टर-ट्रॉली का गेहूं उपार्जन केन्द्र पर तौला जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। लेकिन सोसाइटी प्रबंधक की मिलीभगत से व्यापारी मुनाफा कमाने में लगे हैं। मामले में तहसीलदार नवीन भारद्वाज का कहना है कि मामले में वीडियो रिकार्डिंग हुई है। यदि वीडियो रिकार्डिंग आती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे। बताया जाता है कि जिस व्यापारी का यह गेहूं हैं, उसका बेटा मंडी में इंस्पेक्टर है।

खबरें और भी हैं...