पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस की किसान बचाओ रैली शुरू

कांग्रेस की किसान बचाओ रैली शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस की किसान बचाओ रैली शुरू

बैराड़ | बैराड़ नगर में कांग्रेस की किसान बचाओ, युवा आक्रोश यात्रा सहित भाजपा भगाओ अभियान रथ को बुधवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा नपं के भदेरा माता मंदिर से पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसे क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशानुसार 16 मई को सुबह 10 बजे से किसान बचाओ रथ की शुरुआत की गई है। जिसमें सत्ताधारी पार्टी की किसान विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस यात्रा का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, ब्रजकिशोर त्रिवेदी, विजय सिंह यादव, अखिल शर्मा, आलोक शुक्ला, पुरुषोत्तम पिपलौदा, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. शिवकुमार पाठक, पवन गुप्ता खरई, विनोद मुड़ैनिया, नवलेश शर्मा, दीनू कुपरेडा, अनिल शर्मा, अमन सिद्दकी, उदय यादव, दामोदर यादव, छोटू रावत भदेरा, साधु यादव सहित सैकडों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रायोगिक परीक्षा में 30% से कम रिजल्ट रहने पर छात्रों ने मंत्री को दिया ज्ञापन

पिछोर | पिछोर ब्लॉक की प्राइवेट आईटीआई के छात्रों द्वारा बुधवार रेस्ट हाउस में भ्रमण पर आए जिले के प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह को प्रायोगिक परीक्षा में 30 फीसदी से कम रिजल्ट रहने पर ज्ञापन सौंपा पुन: कॉपियां जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर की ज्ञान अर्जन व राजेश्वर प्राइवेट आईटीआई की स्टेनो व इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षा में 30 फीसदी से कम अंक प्रदान किए गए हैं। जबकि पेपर सभी के संतोषजनक गए हैं। इस अवसर पर दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद थे।। जिसमें तनय मिश्रा, मूसा खान, मोहित गुप्ता सहित अन्य छात्र थे। छात्रों का कहना है कि प्रायोगिक परीक्षा की कॉपियों को पुन: जांच करवाकर रिजल्ट घोषित किए जाने की मांग की है।

राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन में हुआ प्रोत्साहित समारोह

नरवर |नरवर-मगरौनी क्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गए मिशन डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए व छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन के संचालक रवि गुप्ता द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन किया गया। जिसमें बुधवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बबीता कमल किशोर शिवहरे मगरोनी सरपंच उनके साथ विशेष अतिथि हबीब शाह अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग साथ में साबिर खान पूर्व सांसद प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस मौके पर कई छात्रों का सम्मानित किया गया। जिसमें हेमा चौरसिया, साक्षी जैन,निक्की जैन, शिवानी चौरसिया, केशव माहेश्वरी, अंशुल राठौर,रवि कुशवाह, हिमांशु पाठक सहित अन्य छात्रों को अलग-अलग पुरस्कार दिया गया। नरवर के राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन बच्चों को डिजिटल इंडिया का ज्ञान देने व कंप्यूटर की महत्ता को समझते हुए हर बार नए नए तरीके से कंपटीशन के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित करने का काम बखूबी निभाया जा रहा है।

मवेशियों से भरा ट्रक किया जब्त, 8 पशु कराए मुक्त

शिवपुरी | दिनारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थनना चोकी के सामने हाईवे से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मवेशियों से भरा एक ट्रक जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर पशुओं को मुक्त करा दिया है। जानकारी के अनुसार शिवम उर्फ शिवा पुत्र जयपाल अहिरवार 21 साल निवासी गोविंद चौराहा़ खुशी पुरा झांसी अपने वाहन क्रमांक यूपी 93 एडी 4702 में 4 भैंसे तथा 4 पड़ा क्रूरता पूर्वक परिवहन कर बाहर ले जा रहा था। तभी मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़कर उसके ट्रक से पशुओं को जब्त कर लिया है।

अवैध शराब के साथ युवक दबोचा

शिवपुरी | सिरसौद थाना क्षेत्र के अकुर्सी तिराहा से पुलिस ने एक युवक को हाथ भट्टी से बनी अवैध 5 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि मुखबिर से सूचना मिली कि अकुर्सी तिराहे क्षेत्र में एक युवक जहरीली शराब बेच रहा है। तभी मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी नेतराम पुत्र कुंवरलाल जाटव उम्र 38 साल निवासी पिपरसमां थाना देहात को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने पकड़ी गई शराब की कीमत 500 रुपए बताई गई है।

रास्ता रोककर महिला से मारपीट

शिवपुरी | खनियांधाना थाना क्षेत्र के वेल बावड़ी में एक महिला के साथ रंजिशन दो युवकों ने रास्ता रोककर व एक राह होकर मारपीट कर दी है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार श्याम बाई प|ी लालजी राम यादव उम्र 40 साल निवासी वेल बावड़ी का आरोप है कि आरोपी राजपाल यादव, जितेंद्र यादव निवासी वेल बावड़ी ने रंजिशन एक राह होकर पहले गालियां दी, जब मैंने गालियों का विरोध किया तो आरोपियों ने मेरे साथ जमकर मारपीट की, जिससे मेरे शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए है।

खबरें और भी हैं...