नरवर | अधिक मास में मांगलिक कार्य व शादी-विवाह के आयोजन पर ब्रेक लग गया है। अधिक मास की संपत्ति के साथ 18 जून से 11 जुलाई तक विवाह के लिए 17 दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे। पं विकासदीप शमार् ने बताया कि सनातन हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार अधिक मास में धर्म पुण्य का विशेष महत्व है, लेकिन इस महीने के दौरान मांगलिक, वैवाहिक व शुभ कार्य शास्त्रों में वर्जित माना गया है। मांगलिक कार्यों के आयोजन अब 18 जून से प्रारंभ होंगे। पंचांग में 18 से 29 जून तक लगातार व जुलाई में 5, 6, 9, 10 व 11 जुलाई को शादी के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे।