पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शेरगढ़ गांव के सरकारी तालाब से अवैध तरीके से निकाल रहे रेत

शेरगढ़ गांव के सरकारी तालाब से अवैध तरीके से निकाल रहे रेत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेरगढ़ गांव के सरकारी तालाब से अवैध तरीके से निकाल रहे रेत

नरवर| नरवर तहसील के गांवों इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है और राजस्व विभाग के अधिकारी मौन बने हुए है। हर रोज आधा सैकड़ा से अधिक डंपरों के माध्यम से रेत का अवैध उत्खनन कर रेता का परिवहन कर रहे है। जानकारी के अनुसार ग्राम शेरगढ़ में स्थित शासकीय तालाब में से इन दिनों जेसीबी के माध्यम से तालाब को खोदकर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंगों के द्वारा तालाब से दिन रात रेत निकाली जा रही है। अवैध खनन होने से तलाबराई अधिक हो गई है। वहीं पार के गिरने को खतरा बढ़ गया है। तालाब की पार कभी भी गिर सकती है। ग्रामीणों ने रेता का अवैध उत्खनन रोके जाने की माग की है।

कस्बों में आज मनाई जाएगी भीमराव अंबेडकर की जयंती

शिवपुरी| नरवर, खनियांधाना, करैरा सहित अन्य नगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को आंबेडकर पर मनाई जाएगी। इस अवसर पर बाबा साहब को पुष्प अर्पित किए जाएंगे।

लिपिक बाबू हड़ताल पर, किसान सहित आमजन हुए परेशान

खनियांधाना | मप्र लिपिक वर्गीय राज्य कर्मचारी संघ के आवाहन पर तहसील कार्यालय के समस्त विभागों के सरकारी बाबू लिपिक वर्ग पूर्व से घोषित तिथि 12 व 13 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहे है। सरकारी कामकाज लिपिक वर्ग कर्मचारी द्वारा कामकाज ना करने से आमजन किसान परेशान होते रहे। बाबूशाही के चलते दफ्तरों का कामकाज बंद रहा। विदित हो की मप्र लिपिक वर्ग राज्य कर्मचारी संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों ग्रेड पे वृद्धि किए जाने वेतन विसंगति दूर किए जाने एवं रमेश चंद शर्मा समिति की अनुशंसाओं को पूरा किए जाने के लिए 3 माह पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा झूठा आश्वासन दिया गया था। जिस के विरोध में तहसील खनियाधाना लिपिक वर्ग राज्य कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगों की पूर्ति के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

नवोदय विद्यालय: कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा के लिए 16 से मिलेंगे प्रवेश पत्र

नरवर| नरवर में आयोजित होने वाली नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र 16 अप्रैल से वितरित किए जाएंगे। नरवर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 21 अप्रैल को विद्यालय के प्राचार्य एसजे गवई ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 21 अप्रैल को आयोजित होगी। इस परीक्षा का आयोजन शिवपुरी के हर ब्लाक पर 21 अप्रैल को आयोजित होगी। परीक्षा में प्रवेश पत 16 अप्रैल से हर ब्लाक पर बीईओ से प्राप्त किए जा सकते है। श्री गवई ने बताया कि जिन्होंने ऑनलाइन फार्म भरा है वह किसी भी सामान्य सेवा से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है।

युवक के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज

शिवपुरी| सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कांकर के सहराने में एक युवक ने एक युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गोपाल पुत्र रामलाल आदिवासी 23 वर्ष निवासी कांकर का आरोप है कि पास के गांव ग्राम ठेह में रहने वाले आरोपी कल्याण पुत्र नंदलाल ने पहले मेरे से पहले मेरे से गालियां दी। जब मैंने इन गालियों को विरोध किया तो आरोपी ने मेरे साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना में मेरे शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...