पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उर्वरक, बीज एवं पौध संरक्षण प्रतिष्ठानों की 15 जुलाई तक जांच

उर्वरक, बीज एवं पौध संरक्षण प्रतिष्ठानों की 15 जुलाई तक जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी|जिले के कृषकों को खरीफ वर्ष 2018-19 हेतु उच्च गुणवत्ता का उर्वरक,बीज एवं पौध संरक्षण औषधि प्राप्त कराने के लिए लायसेंसधारी उर्वरक,बीज एवं पौध संरक्षण औषधियों के प्रतिष्ठानों की जांच एवं नमूना सघन अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान 15 जुलाई तक चलाया जाएगा। अभियान हेतु जिला स्तर पर निरीक्षण दल का गठन किया गया है। जिसमें सहायक संचालक कृषि जेके श्रीवास्तव को दल का प्रभारी,कृषि विकास अधिकारी सीएस ठाकुर को सहायक दल प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि निरीक्षक के रूप में संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारी,वाहन चालक श्रीनिवास शर्मा,भृत्य राजन सिंह नरवरिया को नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...