कथा... धर्म, व्यक्ति को ऊर्जा देता है
नरवर | मगरौनी के बाबा पूरनदास की कुटिया पर चल रही भागवत सप्ताह में कथा का वाचन करते हुए कहा कि भागवत कथा एक कथा नहीं है यह वो ग्रंथ है,जिसके सुनने मात्र से मनुष्य के सारे पापों का नाश हो जाता है। आचार्य जगदीश शास्त्री ने कहा कि जिस तरह से हम कुछ खा लेते है तो पेट तृप्त हो जाता है और फिर भूख का अनुभव नहीं होता। ठीक उसी तरह से भगवान की भक्ति है। भगवान की भक्ति करने के लिए जो सतत तैयार रहते है वह जीवन में सदैव सफलता पाने के साथ नई ऊर्जा पाते है। इसलिए जीवन में नई ऊर्जा पाने भगवान की कथा सुनें।कथा आयोजनकर्ता सत्यवती -लाखनसिंह परिहार के परिवार द्वारा आयोजित कराई जा रही है।