पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर सामुदायिक भवन का शिलान्यास

अंबेडकर सामुदायिक भवन का शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर मार्ग स्थित ज्योतिबा फुले आवासन मंडल कोलोनी नगरपालिका क्षेत्र में अंबेडकर सामुदायिक भवन का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामनारायण गुर्जर थे तथा अध्यक्षता छावनी सिविल एरिया कमेटी के चेयरमैन योगेश सोनी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गुर्जर और छावनी उपाध्यक्ष योगेश सोनी ने विधिविधान पूर्वक पूर्जा अर्चना के बाद शिलान्यास पटि्टका का अनावरण कर शिलान्यास किया। समारोह में उपखंड अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव और छावनी अधिशाषी अधिकारी एच.एस. मीणा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरंभ हाऊसिंग बोर्ड नसीराबाद नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी जीएल खटीक ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं साफा बंधाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगरपालिक के मायाराम गुर्जर, राजकुमार उज्जवल, राकेश मण्डावत, मनीष मीणा, छावनी फोरमैन सतीश कुमार, हुसैन खान, ओमप्रकाश, कोलोनीवासी शंकरलाल गुर्जर, सत्यनारायण वर्मा, राजू माली आदि उपस्थित थे। नगरपालिक ईओ खटीक ने बताया कि उक्त अंबेडकर भवन राज्य सरकार के द्वारा स्वीकृत किया गया है जो कि 48 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा। गौरतलब है कि छावनी उपाध्यक्ष योगेश सोनी ने कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र देकर हाऊसिंग बोर्ड कोलोनी में सामुदायिक भवन बनवाने की मांग की थी। जिस पर राज्य सरकार द्वारा नगरपालिका को कोलोनी में अंबेडकर सामुदायिक भवन बनाने की स्वीकृति देकर राशि आवंटित की थी।

कॉलोनीवासियों ने विभिन्न समस्याएं बताई: कॉलोनीवासियों ने कार्यक्रम के बाद विधायक गुर्जर और छावनी उपाध्यक्ष सोनी को कोलोनी की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनको दूर करवाने की मांग की। कोलोनी के शंकरलाल गुर्जर, सत्यनारायण शर्मा, राजू आदि ने बताया कि कोलोनी का विकसित हुए कई वर्ष हो गए और दिन प्रतिदिन यहां की आबादी भी बढ़ रही है लेकिन उसके बावजूद भी कोलोनी में डिस्पेंसरी, स्कूल, श्मशान स्थल, कुछ क्षेत्रों में सड़क, विकसित गार्डन, आदि सुविधाओं का अभाव है जिसके कारण कोलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि कोलोनी के नक्शे में डिस्पेंसरी व स्कूल के लिए भूमि भी आरक्षित है लेकिन उनको शुरू करने की कार्रवाई नहीं की जा रही। जिस पर विधायक गुर्जर व छावनी उपाध्यक्ष सोनी ने उक्त समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नसीराबाद. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शनिवार को अंबेडकर सामुदायिक भवन का शिलान्यास करते विधायक गुर्जर व छावनी उपाध्यक्ष सोनी।

खबरें और भी हैं...