दलितों के मसीहा के योगदान को किया याद
भारतीय संविधान के शिल्पी भारत र| डॉ. भीमराम अंबेडकर जयंती शनिवार को रैली निकाली गई तथा विभिन्न संगठनों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अंबेडकर परिवार के अमित बीदावत के अनुसार शहीद कीर्ति स्तंभ से शुरू हुई। रैली का स्वागत फ्रामजी चौक पर कांग्रेस कार्कर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया। रैली का मुख्य बाजार में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, जल सेवा और शरबत पिलाकर स्वागत किया गया। छावनी उपाध्यक्ष योगेश सोनी ने भी रैली का स्वागत कर रैली में भाग लिया। रैली नगर के हनुमान चौक, मुख्य बाजार, पांच बत्ती, गांधी चौक, स्टेशन रोड़ होती हुई अंबेडकर सर्किल पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां पर अंबेडकर परिवार के सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभा का आयोजन किया। सभा के मुख्य अतिथि छावनी अधिशाषी अधिकारी एचएस मीणा थे तथा विशिष्ट अतिथि सिटी थाने के एएसआई अमरचंद थे। सभा में पूर्व छावनी उपाध्यक्ष माणकचंद खींची, पार्षद श्रवणलाल सुकरिया, नंदकिशोर निहाल, किशनलाल बैरवा, अमित बीदावत, प्यारेलाल, सतीश पारचे, राजेश करोती, चरणदास लखन, धनराज जाटोलिया, आदि ने विचार व्यक्त कर देश के संविधान निर्माता और दलित समाज के मसीहा की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। बहुजन समाज पार्टी के सुनील पिंगोलिया, श्यामलाल सुनारीवाल, राजेश मौर्या आदि ने भी अंबेडकर सर्किल पर पुष्प अर्पित कर अंबेडकर जयंती मनाई। इसी प्रकार अंबेडकर जयंती के अवसर पर सांयकाल भाजपा मंडल द्वारा दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा देहात उपाध्यक्ष भगवान दास शर्मा, मंडल अध्यक्ष वैभव तेला, महेश काली बाबानी, अनिल वर्मा, महेश मेहरा, अनिल गोयल, सुरेंद्र पारचे, प्रकाश शर्मा, नेमीचंद खींची आदि ने अंबेडकर सर्किल पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
नसीराबाद. अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर सर्किल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते अंबेडकर परिवार के सदस्य।
अंबेडकर परिवार द्वारा निकाली गई विशाल रैली।