पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छावनी परिषद ने 15 आवारा कुत्ते पकड़े

छावनी परिषद ने 15 आवारा कुत्ते पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| छावनी परिषद ने शनिवार को अावारा कुत्तों के विरुद्ध अभियान चलाकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से 15 अावारा कुत्ते पकड़े छावनी सफाई अधीक्षक आशीष कुमार शर्मा के अनुसार नागरिकों की आवारा कुत्तों की शिकायतों को देखते हुए छावनी अधिशाषी अधिकारी एचएस मीणा के निर्देशों पर छावनी सफाईकर्मियों ने नगर के मुकेरी मोहल्ला, काली माई रोड़, फ्रामजी चौक, दूधिया मोहल्ला आदि क्षेत्रों से 15 अावारा कुत्तों को पकड़ा। सफाई अधीक्षक शर्मा ने बताया कि पकड़े गए कुत्तों को नगर से दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया जाएगा जिससे कि ये वापिस नगर में ना आ सके।

खबरें और भी हैं...