शांतिभंग करने के आरोप में दो गिरफ्तार
नसीराबाद| सिटी थाना पुलिस ने दो युवकों को लड़ाई झगड़ा कर शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाना पुलिस के अनुसार गोदाम मंंडी निवासी विकास लखन पुत्र रमेश और काली माई मंदिर क्षेत्र निवासी राजेंद्र पुत्र सुरेशचंद गोदाम मंडी क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पंहुचकर दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।