उन्नाव व कठुआ घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च
देश में युवतियों एवं मासूमों के साथ हो रहे बलात्कार एवं हत्या के मामलों के विरोध में नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। संयोजक अमित बीदावत के अनुसार नवयुवकों ने उत्तरप्रदेश के उन्नाव में युवती से हुए दुष्कर्म व जम्मू कश्मीर के कठुआ में 8 वर्षीय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म व उसके बाद हत्या कर देने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च स्थानीय गांधी चौक से प्रारंभ होकर पांच बत्ती, मुख्य बाजार, हनुमान चौक, फ्रामजी चौक होता हुआ शहीद स्मारक पहुंचकर संपन्न हुआ। शहीद स्मारक पर कैंडल लगाकर 8 वर्षीय मासूम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में युवक हाथों में मोमबत्तियां लेकर चल रहे थे। नवयुवकों ने दुष्कर्म व हत्या की घटनाओं को शर्मनाक बताते हुए आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
नसीराबाद. देश में बढ़ रही दुराचार की घटनाओं के विरोध में रविवार को कैंडल मार्च निकालते नवयुवक।