सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन
नसीराबाद| राेजगार कौशल विकास कार्यक्रम एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को कहार मोहल्ला क्षेत्र में सिलाई प्रशिक्षण एवं ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल एरिया कमेटी के चेयरमैन योगेश सोनी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जयपुर देहात उपाध्यक्ष पूनम यादव थे। कार्यक्रम में महिलाओं को सिलाई एवं ब्यूटीपार्लर का प्रशिक्षण प्रदान कर उनमें कौशल विकास कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। कार्यक्रम में चंदा कुमावत, खूबाराम मेहरा, सतीश पारचे आदि उपस्थित थे।
सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते अतिथि।