शांतिभंग के आरोप में चार गिरफ्तार
नसीराबाद| सिटी थाना पुलिस ने 4 लोगों को लड़ाई झगड़ा करने व उत्पात मचाने पर शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाना पुलिस के अनुसार अजमेर निवासी निर्मल कुमार पुत्र मोहनसिंह, भरत नायक पुत्र सुरेश कुमार और अमन कुमार पुत्र मनोज कुमार तीनों बाइक पर जा रहे थे। सिटी थाने के सबइंस्पेक्टर सतपाल ने इनकी बाइक को रोका तो तीनों पुलिसकर्मियों से उलझने लग गए और शोर शराबा करने लगे। जिस पर तीनों युवकों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार ग्राम मंगरी निवासी मुकेश पुत्र छोटूलाल स्थानीय चर्च के पास लड़ाई झगड़ा कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।