दुर्घटना में घायल युवक की मृत्यु
सड़क दुर्घटना में घायल हुए स्कूटी चालक की उपचार के दौरान शनिवार रात्रि को मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने अस्पताल पंहुचकर मृतक ग्राम आशापुर निवासी राजेंद्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मृतक के भाई मनीष पुत्र हनूक ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई राजेंद्र गत एक अप्रैल को स्कूटी से ग्राम आशापुरा से दिलवाड़ा आ रहा था। इसी दौरान श्रीनगर की ओर से आ रही वैन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे उपचार हेतु जेएलएन अस्पताल अजमेर भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शनिवार रात्रि को उसकी मृत्यु हो गई। सदर थाना पुलिस ने वैन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।