विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला अचेत
नसीराबाद| ग्राम बलवंता निवासी एक महिला द्वारा विषाक्त सेवन कर लेने से वह अचेत हो गई। परिजन ग्राम बलवंता निवासी पानी देवी को अचेतावस्था में स्थानीय राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर हालत के कारण अजमेर रैफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला पानी देवी ने अज्ञात कारणों से घर में खेत में छिड़कने वाली कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई।