एसडीएम ने अधिकारियों से ली कार्यों की जानकारी
नसीराबाद| स्थानीय उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में उपखंड स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में एसडीएम यादव ने उपस्थित सभी अधिकारियों से अपने-अपने विभागों के बारे में विभिन्न जानकारियां एवं गत बैठक की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त की। एसडीएम यादव ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से रामसर चुंगी स्थित सांई बाबा मंदिर से नृसिंह मंदिर तक बनाई जाने वाली सड़क को गत 3 माह से खोदकर छोड़ देने के बारे में पूछताछ की। एसडीएम यादव ने बैठक में उपस्थित बीसलपुर परियोजना के अभियंता को स्थानीय नेताजी स्कूल के पीछे लीकेज बीसलपुर लाइन शीघ्र दुरुस्त कर व्यर्थ बह रहे पानी को रोकने के निर्देश दिए। बैठक में विद्युत निगम की कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि दिलवाड़ा में एक सार्वजनिक ट्रांसफार्मर चारदीवारी में लगा हुआ है जिसको बाहर शिफ्ट करने हेतु संबंधित को डिमांड नोट दिया है।