परशुराम जयंती महोत्सव के तहत हुई प्रतियोगिताएं
नसीराबाद| स्थानीय आदि गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती बुधवार को मनाई जाएगी। समाज के सचिव अजय कुमार शर्मा के अनुसार जयंती महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में मंगलवार को महिलाओं एवं युवतियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। समाज की धर्मशाला में आयोजित रैम्प वॉक, नृत्य प्रतियोगिताएं, गायन प्रतियोगिताएं ब्रेड से व्यंजन बनाओ, सलाद डेकोरेशन, एक मिनट प्रतियोगिता, इसकी टोपी उसके सिर प्रतियोगिता और भजन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सचिव शर्मा ने बताया कि बिना ईंधन के व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता में सुचिता शर्मा प्रथम व हंसा शर्मा व अर्चना शर्मा द्वितीय, सलाद डेकोरेशन में वंदना शर्मा, एक मिनट प्रतियोगिता में अर्चना शर्मा प्रथम रही।