शांतिभंग करने के आरोप में पांच गिरफ्तार
नसीराबाद| सिटी थाना पुलिस ने लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचाने पर 5 लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाना पुलिस के अनुसार गाड़ी मोहल्ला निवासी चंद्रशेखर पुत्र कन्हैयालाल अपनी प|ी से लड़ाई झगड़ा कर रहा था। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चंद्रशेखर को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार खटीक मोहल्ला, सुभाष गंज निवासी अजय पुत्र प्रभुलाल और देवराज पुत्र चतुर्भुज, रवि पुत्र चतुर्भुज और राहुल पुत्र चतुर्भुज आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।