पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्यायालय परिसर में आने वाले असामाजिक तत्वों पर लगे रोक

न्यायालय परिसर में आने वाले असामाजिक तत्वों पर लगे रोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| स्थानीय बार एसोसिएशन ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर न्यायालय परिसर में रात्रि में आने वाले असामाजिक तत्वों व शराबियों पर रोक लगाने और चौकीदार की नियुक्ति करने की मांग की है। बार अध्यक्ष कैलाशचंद बीजावत, सचिव आशीष अजमेरा एवं सदस्यों ने ज्ञापन में बताया कि न्यायालय परिसर में रात्रि को असामाजिक तत्व एवं शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है जो आए दिन न्यायालय परिसर, वकीलों के बरामदों, चैंबर एवं टेबल कुर्सियों पर गंदगी फैलाते रहते हैं और सामान को नुकसान पहुंचा देते हैं। बार सदस्यों ने बताया कि पूर्व में भी वकीलों का सामान, कुर्सी आदि चोरी हुए थे। न्यायालय परिसर में स्थायी चौकीदार की नियुक्ति करने और सिटी थाना पुलिस को रात्रि गश्त के लिए पाबंद करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...