पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छावनी डे केयर सेंटर पर स्पीच थैरेपिस्ट नियुक्त हो

छावनी डे केयर सेंटर पर स्पीच थैरेपिस्ट नियुक्त हो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और डे केयर सेंटर के अभिभावकों ने छावनी अधिशासी अधिकारी एच.एस. मीणा को पत्र देकर डे केयर सेंटर पर स्पीच थैरेपिस्ट की नियुक्ति करने की मांग की है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष इस्लामुद्दीन कुरैशी और अभिभावकों सपना गोयल, दिलीप अग्रवाल, रजिया बानो, शमीना, तनुजा, रूपा आदि ने पत्र में बताया कि स्थानीय डे केयर सेंटर पर स्पीच थैरेपी की सुविधा नहीं होने से बच्चों के वार्तालाप विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है। जबकि दो वर्ष पूर्व सेंटर पर स्पीच थैरेपिस्ट नियुक्त था। उस समय बच्चों के वार्तालाप विकास में काफी सुधार हुआ था, लेकिन वर्तमान में सुविधा का अभाव होने से अभिभावकों को अपने बच्चों को अजमेर ले जाना पड़ता है जो काफी खर्चीला है।

खबरें और भी हैं...