पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलवंता में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

बलवंता में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम बलवंता में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सदर थाना पुलिस के अनुसार ग्राम बलवंता निवासी शिवलाल उर्फ होला (40) पुत्र देवाराम ने गांव के एक मंदिर के पास बरगद के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर स्थानीय राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के भतीजे कालूराम पुत्र कानाराम ने सदर थाने में रिपोर्ट देते हुए बताया कि सोमवार प्रात: लगभग 11 बजे उसके पास परिवार के ही एक युवक का फोन आया कि काका शिवलाल गांव के शंकर भगवान के मंदिर के पास स्थित बरगद के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ है।

जिस पर उसने मौके पर जाकर देखा तो शिवलाल फंदे पर लटका हुआ था तथा उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सदर थाना पुलिस ने संदिग्ध मृत्यु का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...