परशुराम जयंती महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
नसीराबाद| आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत महिलाओं एवं युवतियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें युवतियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाज के सचिव अजय कुमार शर्मा के अनुसार सोमवार को युवतियों के लिए जूड़ा बनाओ प्रतियोगिता, पेपर से ड्रेस बनाना और एक मिनिट प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें युवतियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इसी प्रकार विवाहित महिलाओं के लिए ब्रेड से व्यंजन बनाना, सलाद डेकोरेशन, एक मिनिट प्रतियोगिता और इसकी टोपी उसके सिर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। महोत्सव में मंगलवार को युवतियों के लिए दुल्हन बनाओ प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए एकल नृत्य, एकल गान, भजन गायन और रैम्प वॉक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।