पुलिस ने किया सट्टे की पर्चियां काटते दो सटोरियों को गिरफ्तार
नसीराबाद| पुलिस ने दो सटोरियों को सट्टे की पर्चियां काटते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाना पुलिस के अनुसार तेली कुम्हार मोहल्ला निवासी जीतू पुत्र श्यामलाल पुरानी एलआईसी के पास सट्टे की पर्चियां काट रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर थाने के एएसआई अमरचंद ने आरोपी को सट्टे की पर्चियां काटते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 1030 रुपए नगद व सट्टे की पर्चियां बरामद की गई। इसी प्रकार छप्परबंद मोहल्ला निवासी प्रकाश पुत्र हीरालाल नवलराम की बगीची के पास सट्टे की पर्चियां काट रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर हेडकांस्टेबल बदरूद्दीन ने कार्रवाई करते हुए प्रकाश को सट्टे की पर्चियां काटते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 680 रुपए नगद और सट्टे की पर्चियां भी बरामद कर लिए। सिटी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।