पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल का मीटर उखाड़ कर पेड़ पर लटका दिया

स्कूल का मीटर उखाड़ कर पेड़ पर लटका दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर मार्ग स्थित स्कूल का मीटर अज्ञात लाेगों ने स्कूल भवन की दीवार से उखाड़कर स्कूल के पास ही स्थित एक पेड़ से लटका दिया।

राजकीय महाविद्यालय के सामने स्थित रणवा बाल निकेतन के संचालक शिवलाल रणवा ने विद्युत निगम और सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि स्कूल का विद्युत मीटर अज्ञात लोगों ने दीवार से उखाड़कर स्कूल के पास स्थित एक पेड़ पर लटका दिया। जिससे मीटर और विद्युत तार ऐसे ही हवा में झूल रहे है तथा विद्युत प्रवाह वाले तारों एवं मीटर के इस प्रकार हरे पेड़ पर लटकने से कभी भी कोई हादसे को अंजाम दे सकता है। क्योंकि स्कूल के बच्चें वहां रहते हैं और पास ही मुख्य सड़क है जहां से राहगीर गुजरते है। स्कूल संचालक रणवा ने सरकारी संपत्ति को इस तरह नुकसान पहुंचाने एवं उन्हें परेशान करने वालों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।

नसीराबाद. पेड़ पर लटका विद्युत मीटर।

खबरें और भी हैं...