पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाल्मीकि समाज ने अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

वाल्मीकि समाज ने अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| भारतीय वाल्मीकि कल्याण महासभा ने उपखंड अधिकारी वीरेंद्र यादव को ज्ञापन देकर ग्राम श्रीनगर स्थित समाज की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लेने का आरोप लगाते हुए जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की है।समाज के जसवंत चांवरिया, पार्षद सीमा बोयत, कन्हैयालाल रील, महेश, भगवान दास, भंवरलाल रील कानपुरा, गोपाल दास, मोहन, भंवर, जगदीश आदि ने बताया कि श्रीनगर पंचायत में वर्षो से उनके समाज के नाम पर जमीन है जिस पर कुंआ एवं भैरूजी का मंदिर स्थित है लेकिन कुछ दबंगो ने उक्त जमीन को हथियाने की नीयत से जमीन पर लगी कांटों की बाड़ को जला दिया तथा जमीन पर कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत उन्होंने गत 3 फरवरी को श्रीनगर थाना एवं अन्य स्थानों पर दी थी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जमीन पर कब्जा करने वाले समाज के लोगों को धमकी भी दे रहे है। ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई कर समाज की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...