मोटरसाइकिल स्लिप होने से युवक घायल
जेठाना| मांगलियावास बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर स्लिप हो जाने से एक युवक घायल हो गया। उन्हें सराधना के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार जेठाना निवासी कालुराम पुत्र प्रेमचन्द प्रजापत नसीराबाद चौराहे से जेठाना अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था कि अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई।