पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घुटना दर्द निवारण शिविर में मिला उपचार

घुटना दर्द निवारण शिविर में मिला उपचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीसांगन| पीसांगन राजस्थान पेंशनर्स समाज के तत्वावधान में एक दिवसीय घुटना दर्द राहत शिविर का समापन किया गया। शनिवार को चिकित्सा शिविर में मुख्य अतिथि पवन माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि शिवरतन पलोड़, पेंशनर शाखा अध्यक्ष भवानीशंकर तोषिक ने शिविर का शुभारंभ किया गया। डॉ. विजय कुमार अटल,योग विशेषज्ञ शिवराज के द्वारा बिना दवा व आॅपरेशन के घुटने दर्द निवारण के लिए परामर्श एवं उपचार किया गया। शिविर में उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद जांगिड़, उमराव खा, महावीर प्रसाद, सचिव बाबूखां, भंवरसिंह शक्तावत, पुखराज ठठेरा, नेमीचन्द कुमावत, सत्यनारायण पाराशर, पदमचंद, चन्द्रप्रकाश कुमावत, कैलाशचन्द सहित आदि मौजूद थे। पेंशनर समाज द्वारा आयोजित शिविर का सांसद डॉ. रघु शर्मा ने अवलोकन किया। नसीराबाद विधायक रामनारायण गुर्जर, जिला देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पदमचंद जैन, शुभम वैष्णव, मनोज सैन सहित आदि साथ थे।

खबरें और भी हैं...