आग लगने से वैन जलकर स्वाह
नसीराबाद| भीलवाड़ा मार्ग हाइवे पर ग्राम मोतीपुरा के पास पेट्रोल पंप के सामने एक वैन में आग लग जाने से वैन जलकर स्वाह हो गई। हाइवे पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने अचानक वैन में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पेट्रोलपंप कर्मचारियों और ग्रामीणों पेट्रोल पंप पर स्थित अग्निशमक सिलेंडर व मिट्टी आदि डालकर मुश्किल से आग पर काबू किया। दुर्घटना में कोई जन हानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार झड़वासा निवासी मुकेश पुत्र नानूराम वैन लेकर बीर से झड़वासा जा रहा था। मोतीपुरा पहुंचने पर मुकेश को वैन में बदबू महसूस हुई तो उसने वैन को रोककर देखा तो उसमें आग लगी हुई थी। इस पर उसने पेट्रोलपंप कर्मियों व ग्रामीणों को बुलाया और आग बुझाने की कार्रवाई की। मुकेश ने बताया कि वैन में शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग से वैन में काफी नुकसान हो गया।