रामसर मार्ग स्थित प्रजापति समाज की आराध्य देवी श्रीयादे माता मंदिर में बीती रात चोरी हो गई। मंदिर का ताला तोड़कर चोर चांदी का मुकुट व अन्य सामान चुरा ले गए।
श्रीयादे माता विकास समिति के सुरेश मारवाड़ा व दीपक प्रजापत ने बताया कि चोरों ने मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और मंदिर में प्रवेश कर माता की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट और शिवलिंग पर लगाए जाने वाला पीतल का कलश चुरा ले गए। मंदिर में प्रतिमाओं के पास ही जमीन में गड़े दानपात्र को चोरों ने पहले उखाड़ने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। सोमवार प्रात: मंदिर की पुजारिन गीता देवी मंदिर पर पंहुची तो मंदिर के ताले टूटे हुए मिले और सामान इधर-उधर पड़ा मिला। जिस पर उसने समाज के पदाधिकारियों के मामले की सूचना दी।
नसीराबाद. श्रीयादे माता की प्रतिमा जिसका मुकुट चुराया गया।
दानपात्र जिसे तोड़ने का प्रयास किया।