पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समझाइश कर भाइयों से दिलाया जमीन का हक

समझाइश कर भाइयों से दिलाया जमीन का हक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपस्थ ग्राम मावशिया में सोमवार को उपखंड अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर में एक ग्रामीण को खातेदारी में नाम जुड़ने पर पुश्तैनी जमीन में हक मिलने से ग्रामीण ने हर्ष व्यक्त किया।

सोमवार को मावशिया में उपखंड अधिकारी यादव की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में परिवादी रामप्रसाद पुत्र ज्वारा जाट ने परिवाद पेश कर बताया कि उसकी पैतृक भूमि की खातेदारी में उसके भाईयों का नाम तो दर्ज हो गया लेकिन उसका नाम दर्ज नहीं हुआ। जिस पर एसडीएम यादव ने प्रकरण से संबंधित 9 प्रतिवादियों को बुलाया जिसमें केवल 3 ही उपस्थित हुए लेकिन पास ही के गांव में निवास कर रहे शेष 6 को भी बुलवाया गया तथा आपसी समझाईश, हल्का पटवारी व सरपंच के सहयोग से उक्त प्रकरण का निस्तारण करते हुए रामप्रसाद का नाम खातेदारी में जुड़वा कर 15 वर्ष से इंतजार कर रहे रामप्रसाद को उसका हक दिलवाया गया। इसी प्रकार शिविर में प्रदीप पुत्र गोपाल जाट ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पैतृक भूमि में उसका नाम तेजपाल पुत्र गोपाल दर्ज है जबकि उसके सभी दस्तावेज में उसका नाम प्रदीप पुत्र गोपाल है। जिस पर एसडीएम यादव ने पत्रावली का अवलोकन कर और संलग्न दस्तावेजों की जांच व गवाहों के बयानों पर प्रार्थी का नाम खातेदारी में तेजपाल के स्थान पर प्रदीप दर्ज करने के आदेश दिए जिससे प्रदीप की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उसने प्रशासन का अाभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान खातेदारी के 4, पत्थरगढ़ी के 2, नामांतरण के 38, खाता दुरुस्तगी के 2, खाता विभाजन के 5, सीमा ज्ञान के 2 मामले निपटाए गए। इसी प्रकार शिवर में 180 नकले जारी की गई और 387 अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर के दाैरान सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...