नसीराबाद| 21 मई। सिटी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचाने पर शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाना पुलिस के अनुसार नागौरी मोहल्ला निवासी गोपाल पुत्र चौथमल पथरिया नृसिंह मंदिर के पास लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचा रहा था। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पंहुचकर गोपाल को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।