दो जने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार
नसीराबाद | सिटी थाना पुलिस ने दो लोगों को आपस में झगड़ा करने पर शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार फूलागंज क्षेत्र निवासी सत्यनारायण उर्फ सत्तू पुत्र कैलाश चंद और गोदाम मंडी निवासी रमेश कुमार पुत्र नानकराम पुराने एलआईसी भवन के पास पैसे के लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।