शिविर में पहले दिन 35 लोगों का पंजीकरण
नसीराबाद | पलसानिया रोड स्थित हंसराजजी डाक वालों की धर्मशाला में बुधवार को प्राकृतिक शिविर प्रारंभ हुआ। पलसानिया रोड के निवासियों द्वारा आयोजित शिविर में प्रथम दिन 35 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। शिविर में त्रिमूर्ति प्राकृतिक उपचार प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान सूरतगढ़ के विशेषज्ञ पवन कुमार भारद्वाज ने अपनी सेवाएं देते हुए नागरिकों को प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व बताते हुए कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति में एक्यूप्रेशर, सुजोक व कलर थैरेपी के माध्यम से विभिन्न असाध्य रोगों का इलाज किया जाता है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। आयोजन समिति के अनुसार शिविर में एक्यूप्रेशर, सुजोक व कलर थैरेपी के द्वारा दमा, कब्ज, गैस, लकवा, शुगर, माइग्रेन, पथरी, ल्युकेरिया, साइटिका, सिरदर्द, सरवाईकल आदि का रोगों का इलाज किया जाएगा। शिविर आगामी 25 मई तक प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और शाम 5 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा।