नसीराबाद| सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को झगड़ा करने पर शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार ग्राम रामसर निवासी इंसाफ पुत्र इकबाल गांव में झगड़ा कर रहा था। इस पर सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।