नसीराबाद| मुस्लिम समाज के सदस्यों ने छावनी अधिशासी अधिकारी एचएस मीणा को पत्र देकर मुस्लिम कब्रिस्तान मार्ग की सफाई करवाने की मांग की। समाज के सदस्य फरहान खान ने पत्र में बताया कि कब्रिस्तान मार्ग पर लोहार बस्ती और मिशन छात्रावास के आसपास गंदगी फैली हुई है और छावनी परिषद द्वारा शौचालय बनवा देने के बावजूद क्षेत्रवासियों के खुले में शौच जाने से क्षेत्र दिनभर सड़ता रहता है। मुस्लिम समाज सदस्यों ने कब्रिस्तान मार्ग की तत्काल सफाई करवाने की मांग की तथा खुले में शौच जाने वालों को पाबंद करने की मांग भी की।