रमजान आज से, तरावीह की नमाज अदा की
नसीराबाद| रमजान का महीना शुक्रवार से प्रारंभ होगा। शहर काजी मोहम्मद फुरकान खान ने बताया कि गुरुवार शाम चांद दिखाई देने के बाद शुक्रवार को पहला रोजा होगा। रमजान माह में मुस्लिम समाज के सदस्य पूरे माह रोजे रखेंगे और इबादत करेंगे। चांद दिखाई देने के बाद गुरुवार रात्रि को रमजान माह में पढ़ी जाने वाली तरावीह की विशेष नमाज नगर की सभी मस्जिदों में प्रारंभ हो गई।