नसीराबाद| फूलागंज क्षेत्र में आपस में झगड़ा करने पर 6 लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार फूलागंज मोहल्ला निवासी आबिद, आरिफ व जावेद तथा दूसरे पक्ष के मोहम्मद सईद, जाकिर व जाहिर आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।