नसीराबाद| समाजसेवी सदर सलामुद्दीन वैलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने विधायक रामनारायण गुर्जर को ज्ञापन देकर ईदगाह और कब्रिस्तान की दशा सुधारने की मांग की। सोसायटी के संरक्षक हसन अनवर शरीफ और मुख्तियार कुरैशी ने ज्ञापन में बताया कि ईदगाह में फर्श टूट चुकी है। इससे नमाज पढ़ने के स्थान पर परेशानी होती है। इसी प्रकार पुराने कब्रिस्तान की क्षतिग्रस्त चारदीवारी का वापस निर्माण करवाने, कब्रिस्तान में एक हैंडपंप लगवाने, कब्रिस्तान में ही एक 20 गुना 30 फुट का बरामदा बनवाने, वार्ड 3 में पोस्टल कॉलोनी के सामने स्थित सामुदायिक भवन की मरम्मत करवाने और वार्ड 4 में एक हैंडपंप भी लगवाने की मांग की गई। वक्फ कमेटी सचिव हसन अनवर शरीफ के अनुसार विधायक गुर्जर ने समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय हाजी यूनुस, कमरुद्दीन, साजिद, काला चौधरी, रहीमुद्दीन, रज्जाक, रियाज अन्ना, यूनुस, सिराज आदि भी उपस्थित थे।